इस्लामाबाद: मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को कहा गया कि दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के दूतावासों के वाहनों के स्थानांतरण और पंजीकरण पर अघोषित प्रतिबंध लगाने के बाद पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
दक्षिण अफ्रीकी राजस्व सेवा विभाग द्वारा पाकिस्तानी दूतावास के खिलाफ जांच शुरू करने के बाद यह कूटनीतिक विवाद शुरू हुआ।
दक्षिण अफ्रीका में तैनात पाकिस्तानी राजनयिकों पर विदेशों से आयातित वाहनों को बेचने का आरोप लगा है। दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान के राजदूत मजहर जावेद और पूर्व उप राजदूत अदनान जावेद भी आरोपों का सामना कर रहे हैं।
हालांकि, पाकिस्तानी राजदूत मजहर जावेद और अदनान जावेद ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है।
एक जानकार सूत्र ने पाकिस्तान के जियो न्यूज को बताया, “दक्षिण अफ्रीका में तैनात पाकिस्तानी राजनयिकों पर दक्षिण अफ्रीका में आयात करके वाहन बेचने का आरोप लगाया गया है। दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तानी राजदूत मजहर जावेद और पूर्व उप राजदूत अदनान जावेद भी इन आरोपों का सामना कर रहे हैं।”
दक्षिण अफ्रीका द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में पाकिस्तान सरकार ने दक्षिण अफ्रीकी दूतावास के वाहनों के पंजीकरण और स्थानांतरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।